देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जहानाबाद के बच्चों का वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन


*डायरेक्टर रंजना शर्मा व सचिव अजय कुमार द्वारा बच्चों को मिला पुरस्कार*

जहानाबाद के निजामुद्दीन पुर में अवस्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया एवं शिक्षक अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर काफी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित हुए और रिजल्ट देखकर खुशी और गर्व का एहसास किया क्योंकि बच्चों का रिजल्ट बहुत ही शानदार था कई बच्चों ने 100 में 100 मार्क्स लाकर माहौल को गौरवान्वित कर दिया राखी कुमारी ने 100 में 100 मार्क्स लय एवं आयुष कुमार ने 100 में 100 मार्क्स अनुपम कुमार 99% सागर कुमार 90% एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्क्स लाये शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जहानाबाद की डायरेक्टर रंजना शर्मा एवं सचिव अजय कुमार द्वारा पुरुष्कृत  एवं सम्मानित किया गया माहौल काफी खुशनुमा था बच्चों एवं अभिभावकों की खुशियां देखते बन रही थी इस अवसर पर डायरेक्टर रंजना शर्मा व सचिव अजय कुमार ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और इसी तरह से मेहनत करने की हिदायत भी दी और कहा की ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल जहानाबाद के बच्चों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है इसे पूरा विद्यालय परिवार गर्व और खुशी का एहसास कर रहा है यह उनकी मेहनत का नतीजा है और साथ ही साथ शिक्षक शिक्षिकाओं की भी प्रशंसा की और कहा कि सभी की मेहनत बच्चों का रिजल्ट बता रहा है इस मौके पर सभी शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार से नवाजा गया।।। इस मौके पर प्रिंसिपल अरुण कुमार  शिक्षक अजय कुमार रोशन कुमार पिंकी कुमारी शाहिद अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!