देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम) में आयोजित हुआ  विधिक जागरूकता कार्यक्रम


जहानाबाद
जहानाबाद जिले के पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम)में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक शशि कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें विधि विशेषज्ञ पैनल अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने उपस्थित किशोर बाल  बंदियों को किशोर अधिनियम, पॉस्को अधिनियम आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई‌ श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों को किसी भी अपराध से हमेशा बचना चाहिए।


विधिक सेवा प्राधिकार नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करती है। पीएलवी संतोष कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित की गई हेल्पलाइन नं.15 100 तथा नालसा पोर्टल के माध्यम से 24 घंटे विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं इस बाल पर्यवेक्षण गृह में कुल  57 बाल बंदी है जिसमें अरवल जिले के 7 जहानाबाद जिले 6,, वैशाली के 14 बक्सर के 1 भोजपुर के 14 एवं एक बंदी अवकाश में है। अधीक्षक शशि कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के मनोबल पर व्यापक प्रभाव डालता है और इससे बच्चे लोग लाभान्वित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!