वीणा अध्यक्ष एवं सरिता रामनवमी पूजन समिति की कोषाध्यक्ष मनोनीत

6 अप्रैल को रुक्मिणी तालाब से निकलेगी झंडा और शोभा यात्रा
गया। माड़नपुर अक्षय वट स्थित रुक्मिणी तालाब हनुमान मंदिर में महिलाओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से मंगला गौरी निवासी सामाजिक महिला कार्यकर्ता वीणा गिरी को रुक्मिणी सरोवर हनुमान चालीसा केंद्र के द्वारा रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए बड़ी जिम्मेदार दी गई है। उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।वही मुन्नी त्रिपाठी एवं सरिता सिंह को उपाध्यक्ष, सरिता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष,अर्पणा मिश्रा को मंत्री ममता गिरी को सह मंत्री, पुष्पा गिरी को संयोजक मनोनीत किया गया है। स्नेहा गिरी, अर्पणा सिन्हा,मुन्नी देवी, चिंता देवी, नीलम देवी, फूलमती देवी एवं सुशीला कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वीणा गिरी ने बताया कि 6 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा में मातृशक्तियां पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर अपने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन करेगी।
दूसरी ओर भीम गूंठा वेदी प्रांगण में विष्णुपद नगर के झंडा प्रभारी रामकुमार बारीक की अध्यक्षता में बैठक हुई है। बैठक में उपस्थित लोगों ने अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की। वक्ताओं ने 6 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए झंडा और आकर्षक झांकी निकालना की बात कही। सैकड़ो राम भक्त भगवा परिधानों में सुसज्जित होकर पारंपरिक तलवार के साथ कला का प्रदर्शन करेंगे। रामकुमार बारिक ने बताया कि इस बार रामनवमी की शोभायात्रा में विष्णुपद नगर से भगवान राम की जीवंत झांकी भव्य तरीके से निकाली जाएगी। परंपरागत वेशभूषा में कलाकारों द्वारा धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता छोटी जी आदि लोग शामिल थे।