देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

डी.एल.सी.सी. की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न


जहानाबाद

जिला स्तरीय परामर्श समिति (DLCC) की जून 2025 तिमाही की समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक के संयोजक अग्रणी जिला प्रबंधक, श्री रवींद्र कुमार सिंहा थे। बैठक में अग्रणी जिला अधिकारी (RBI) श्री मोहित कुमार मीणा, जिला विकास प्रबंधक (NABARD) श्री रजनीकांत सिंह, निदेशक आरसेटी जहानाबाद श्री नागेश्वर,  वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) सुश्री नेहा कुमारी तथा डी.आर.डी.ए. निदेशक श्री रोहित कुमार मिश्रा उपस्थित थे। जिले के विभिन्न बैंकों के 20 समन्वयक भी इस अवसर पर शामिल हुए।

बैठक में जिले के साख-जमा अनुपात पर विस्तृत चर्चा की गई, जो वर्तमान में 44.49% है। उप विकास आयुक्त ने इस पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र ही 50% तक बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही, जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी बैंक अधिकारियों एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाने पर बल दिया गया।

चूँकि जहानाबाद जिला कृषि प्रधान है, इसलिए यह निर्देश दिया गया कि जो कृषक समय पर ऋण का पुनर्भुगतान कर रहे हैं, उन्हें आवश्यकता के अनुसार ऋण की राशि बढ़ाकर उपलब्ध कराई जाए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत जिले को मिले 65 लाभुकों के लक्ष्य में से दिनांक 25.09.2025 तक 18 लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराया गया है।

बैठक के दौरान जिला विकास प्रबंधक (NABARD) एवं अग्रणी जिला अधिकारी (RBI) द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन बैंकों का वार्षिक ऋण योजना (ACP) लक्ष्य 10% से कम है, वे मार्च 2026 तक 100% लक्ष्य की प्राप्ति हेतु रोडमैप तैयार कर अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय को उपलब्ध कराएँ। यदि यह लक्ष्य समय पर पूरा कर लिया जाए, तो जिले का साख-जमा अनुपात आसानी से 50% से अधिक प्राप्त किया जा सकता है।

इसके उपरांत आरसेटी के निदेशक ने अपने संस्थान द्वारा संचालित स्किल डेवलेपमेंट कार्यशालाओं की जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार प्रशिक्षण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक, जहानाबाद ने सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही समाप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!