देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

19वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व देववली सिंह यादव,सांसद सुरेंद्र यादव ने डाला जीवनी पर प्रकाश..

जहानाबाद : काको प्रखंड अंतर्गत देवघरा गांव में पूर्व कंपनी कमांडेंट गृह रक्षा वाहिनी बिहार सरकार सह समाजसेवी स्व. देववली सिंह यादव को 19वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया । इस मौके पर जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि स्व देववली सिंह यादव नौकरी करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा रुचि रखते थे और समाज को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहते थे । हर घर में एक स्व देववली सिंह यादव जैसे व्यक्ति होने चाहिए । आए हुए तमाम लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डालने का काम किया ।श्रद्धांजलि समारोह में जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव के अलावा सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल यादव,राजद के नगर अध्यक्ष बैकुंठ यादव, विकास यादव,पप्पू मुखिया,आयोजन करता जैनेंद्र प्रसाद यादव पुलिस अवर निरीक्षक सुपौल एवं अवधेश कुमार सहित समस्त परिवार के लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!