देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन पर गया जिलाधिकारी एवं एस एस पी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया

गया। ज्ञान भवन पटना में माननीय मुख्यमंत्री बिहार  नीतीश कुमार के हाथों  जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एव वरीय पुलिस अधीक्षक गया आशीष भारती को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बिहार में पहली बार बड़े पैमाने पर अंतराष्ट्रीय खेल का आयोजन कर खेल की दुनिया के अंतराष्ट्रीय नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाने में सहयोग के लिए दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बिहार के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल मैदान में महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हॉकी इंडिया फेडरेशन द्वारा किया गया था। इस चैंपियनशिप में भारत, थाईलैंड, चाइना, कोरिया, मलेशिया एव जापान की टीम शिरकत हुए थे। 11 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रतियोगिता चलती रही है।
सभी 6 टीम गया स्थित बोधगया के होटलों में आवासन किए थे। बोधगया से ही टीम सीधे राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स खेलने जाते थे। खेलने के  पश्चात वे सीधे बोधगया आया करते थे। इस बीच विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को संधारित करने के लिए जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा काफी अच्छा प्रबंधन किया गया है।जिसका परिणाम रहा  कि आम नागरिकों को परेशानी नहीं हुई है। सभी 6 टीम पूरी सुखद अनुभूति के साथ वह अपने देश को लौटे हैं। महिला हॉकी की थाईलैंड, भारत, चीन सहित अन्य देशों के खिलाड़ियों का गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनके देश की परंपरागत के अनुसार स्वागत किया गया था। साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप भी उनके भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई थी। सभी खिलाड़ियों ने इस व्यवस्था को लेकर काफी खुश एवं प्रसन्न दिखे हैं। अपने-अपने देश वापसी के दौरान खिलाड़ियों ने उनके आवासन एवं यातायात के लिए किए गए प्रबंधन एवं उनके स्वागत एवं वापसी के दौरान की बेहतर व्यवस्था को लेकर उन्होंने बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है। इतनी अच्छी व्यवस्था उन्हें बिहार सरकार ने जिला प्रशासन ने दिया है वह काबिले तारीफ है। रविवार को पटना के ज्ञान भवन में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, जिला प्रशासन के छायाकार मनीष भंडारी को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर सम्मानित किया गया है। इस सफल आयोजन से बिहार और गया को आगे भी अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने रास्ता खुल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!