जनता दरबार: जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की बात, अधिकारियों को दिए तय समयसीमा में निपटारे के निर्देश

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों की समस्याओं की प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई की गई।
इस जनता दरबार में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पेंशन, वृद्धावस्था लाभ, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व संबंधित समस्याएँ, तथा पुलिस/प्रशासनिक कार्रवाई से संबंधित मामले प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी आवेदनों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए प्रत्येक मामले को विभागवार त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
आज के जनता दरबार में अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद सिंह वरीय उप समाहर्ता सुश्री होम इरफान , वरीय उप समाहर्ता सुश्री नेहा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, एवं अन्य विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करना