बिहार में भी ‘केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा’ की शुरुआत, जहानाबाद में निकली रैली

*राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने किया शक्ति प्रदर्शन, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान*
जहानाबाद
आम आदमी पार्टी ने ‘बिहार में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा’ की शुरुआत करते हुए जहानाबाद शहर में भव्य जनसंपर्क यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने किया, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद कर आम आदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। राकेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी इस बार बिहार की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा, “हम इंडिया गठबंधन के साथ नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने दम पर जीत हासिल कर सरकार बनाई और अब बिहार में भी वैसा ही बदलाव लाने की तैयारी है। “बिहार की जनता अब जाग चुकी है। हर जगह से हम चुनाव लड़ेंगे और जीतकर बिहार को एक नया विकल्प देंगे,” राकेश यादव ने कहा।

