घर घर कालाजार खोजी अभियान का किया गया शुभारंभ


जहानाबाद
जहानाबाद सदर प्रखंड अंतर्गत शाहपुर एवं पिंजौर ग्राम में आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर घर जाकर कालाजार के मरीज का खोज अभियान शुरू किया गया । जिला विक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि घर-घर खोजी अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जो भी संभावित मरीज की पहचान होती है तो उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिया या सदर अस्पताल जहानाबाद में जांच कराया जाएगा । जांच में पॉजीटिव आने पर उनका तुरंत इलाज कराया जाएगा । जिला विक्टर रोग सलाहकार निशिकांत के द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष मई 2024 में पिंजौर गांव में एक कालाजार मरीज पाया गया था उसके बाद से पूरे जिले में एक भी वर्तमान में कालाजार के रोगी नहीं है ।
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अमैन में आशा कार्यकर्ता एवं फाइलेरिया के मरीज को एम एम डी पी कीट के उपयोग के बारे में पिरामल फाऊंडेशन एवं सी फॉर के प्रतिनिधि के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया ।