देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वामी सहजानंद संग्रहालय में सामाजिक कार्यकर्ता स्व. पशुपति सिंह जी की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई!



जहानाबाद बिहार – स्वामी सहजानंद संग्रहालय में सामाजिक कार्यकर्ता स्व. पशुपति सिंह जी की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरजानंद प्र सिंह ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संतोष श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे और स्व. पशुपति सिंह जी के समाज के प्रति योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पशुपति सिंह जी ने सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था और उनके विचार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा, जयनारायण प्र सिंह, बैजनाथ प्र सिंह, विकास कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने स्व. पशुपति सिंह जी के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में बैजनाथ शर्मा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!