रामनवमी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मिले जिला पदाधिकारी से

जहानाबाद
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव के नेतृत्व में छठ पूजा एवं रामनवमी पूजा को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर जिला के जन समस्या को रखा। जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि आपके बातों को ध्यान में रखते हुए एवं जन भावना को देखते हुए सारे समस्याओं का निदान किया जाएगा।
हर साल की भांति इस साल भी रामनवमी पूजा पूरे शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ घाट पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे एवं छठ ब्रतियों को सहयोग करेंगे।भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद की तरफ से सभी जिला वासियों को छठ पूजा एवं रामनवमी की हार्दिक बधाई। रामनवमी की जुलूस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करेंगे एवं साथ में रहेंगे।
जिलाधिकारी से मिलने वालों में जिला महामंत्री धीरज कुमार,अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद काकू, धनंजय कुमार शामिल रहे।