देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

याद किये गये पूज्य बापू तथा लाल बहादुर शास्त्री


जहानाबाद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए जिले ने उन्हें कृतज्ञता के पुष्प अर्पित किए।

आज प्रातः जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक, श्री विनीत कुमार द्वारा जहानाबाद के स्थानीय गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की मूर्ति  तथा लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर  माल्यार्पण कर संपूर्ण जिला की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बापू के जीवन-दर्शन को स्मरण करते हुए आज़ादी की लड़ाई में उनकी भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के अनुकरण का आह्वान किया।

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति,अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह,अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता सुश्री होमा इरफान एवं सुश्री नेहा कुमारी, निदेशक एन ई पी, श्री सुदर्शन कुमार,एल्केम लैबोरेट्रीज़ के प्रतिनिधि श्री पंकज कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी श्री सुजीत कुमार, अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!