प्रकृति के मामले में चेतावनियाँ हकीकत बन रही हैं – विज्ञान प्रदर्शनी का संदेश

आज मानस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपने वैज्ञानिक कौशल को उकेरा। मौका था विज्ञान प्रदर्शनी का। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन डा0 नवल किशोर एवं निदेशक अभिषेक आनन्द ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस मौके पर डा0 नवल किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी बाल वैज्ञानिक हैं। आपके पास विज्ञान की दुनिया में नए और रोमांचक विचारों को लाने की क्षमता है। आप अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए काम करें और दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान करें। प्रकृति चेतावनी पर चेतावनी दिए जा रही है। नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी। निदेशक अभिषेक आनन्द ने कहा कि वैज्ञानिक सोच, अभिरूचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।
अगर हम विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करते हैं तो यह हमारे लिए सचमुच किसी वरदान से कम नहीं है। प्राचार्या खुशबु कुमारी ने बच्चों के द्वारा बनाए गए आकर्षक मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।अभिभावकगण भी छात्रो से बात कर विद्यालय को इस तरह के कार्यक्रम के लिए साधूवाद दिया। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञान प्रदर्शनी में Louis Pasteur ग्रुप के टीम लीडर श्वेता कुमारी ने “गंदे पानी का शुद्धीकरण” पर मॉडल प्रस्तुत किया। Eco- Warrior ग्रुप के टीम लीडर वर्षा रानी ने “Street light & turbines” पर मॉडल प्रस्तुत किया। Future Scientist ग्रुप के टीम लीडर अनुष्का सोनी ने “वर्षा जल संचयन” पर मॉडल प्रस्तुत किया। Kalpana Chawla ग्रुप के टीम लीडर आकृति कुमारी ने “Eye Working Model” का प्रस्तुतीकरण प्र किया । Solar Sages के टीम लीडर आलिया नाज ने “प्रकाश घर” पर मॉडल प्रस्तुत किया। शिक्षकगण नीरज कुमार, दयानन्द कुमार, आशुतोष कुमार एवं चित्रा सिन्हा ने विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।