चार दिवसीय 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया भूमि पूजन।

गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार मगध प्रमंडल द्वारा चार दिवसीय 108 कुंडीये गायत्री महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन गया जिला मेयर गणेश पासवान , उप मेयर चिंता देवी , पूर्व मेयर मोहन श्रीवास्तव और बुद्धा इंटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक ई • अवधेश कुमार सिंह के कर कमलों से ध्वजारोहण के साथ हुआ है।
गया जिला मेयर गणेश पासवान ने कहा कि “आज गायत्री परिवार के ध्वजारोहण समारोह में, हमने अपने परिवार के मूल्यों और आदर्शों को प्रतिबिंबित करने वाले ध्वज को ऊंचाई पर फहराया है। यह ध्वज हमारे परिवार की एकता, सेवा, और आध्यात्मिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उप मेयर चिंता देवी ने कहा कि गायत्री परिवार सर्वधर्म सह सभी जाति व्यवस्था का सम्मान करती है ये अपने आपमें अनोखी है । गायत्री परिवार का यह ध्वज समस्त विश्व के कल्याण के रोहण किया गया है। और साथ ही यज्ञ मानव जाति के समूल विकास के लिए किया जा रहा है। पूर्व उप मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गायत्री परिवार निरंतर समाज के उद्धार के लिए कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है। हम सभी सनातनधर्मालंबियों को इसका स्वागत करना चाहिए।
वहीं गया जिला गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी कमलेश प्रसाद ने कहा कि हम गायत्री परिवार के सभी सदस्यों से आग्रह करते हैं कि वे इस ध्वज के मूल्यों को अपने जीवन में उतारें और हमारे परिवार की एकता और समृद्धि के लिए काम करें।”
यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने दिया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला ट्रस्टी गायत्री देवी, वीणा तिवारी , शोभा देवी , ई• विनय कुमार सिन्हा, पवन अग्रवाल , व्यवस्थापक संजय शर्मा, डॉ• अनूप केडिया , डॉ• कौशलेंद्र प्रताप सिंह , पुलस्कर सिंह , राधे श्याम श्रीवास्तव , संतोष कुमार संगम , सुधीर कुमार, लौकेश कुमार, सुमंत सिंह, भारती , मुकेश कुमार, मनीष मिश्रा राहुलकांत , सहित पूरे मगध प्रमंडल से जुड़े गायत्री परिवार के परिजन , युवा मंडल , कन्या जागृति मंडल, महिला मंडल आदि उपस्थित रहें।
