भारत माला सङक निर्माण में किसानों को बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 12 फरवरी से होगा अनिश्चितकालीन धरना !

जहानाबाद
भारत माला सङक निर्माण में किसानों को बिना मुआवजा दिए पुलिस दमन के जरिए काम शुरू करने, किसानों के बगैर सहमति लिए औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर किसानों की ऊपजाऊ भूमि को सरकार द्वारा छिनने का हो रहे प्रयास, मंडई वियर तथा उससे निकलने वाली नहरों के लिए किसानों से ली गई जमीन का मुआवजा देने जैसे किसानों के प्रमुख सवालों को लेकर किसान संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले आगामी 12 फरवरी से मोदनगंज प्रखंड अन्तर्गत साईस्ताबाद पंचायत के उमराई बिगहा गांव से पुरब निर्माणाधीन भारत माला सङक पर ही टेन्ट गाङकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायगा ! इस कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव, जिला सचिव काॅमरेड शौखिन यादव, किसान नेता काॅमरेड योगेन्द्र यादव, भाकपा-माले प्रखंड सचिव काॅमरेड वितन मांझी सहित कई प्रमुख किसान नेता करेंगे !
मोदनगंज प्रखंड के हबल्लीपुर गांव से लेकर घोसी नगर पंचायत के गोलकपुर गांव तक निमार्णाधीन भारत माला सङक का अवलोकन करते हुए घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार अमीरों से यारी और किसानों से गद्दारी कर रही है ! यह सरकार और इसके प्रशासन भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन करते हुए फसल लगी खेतों को पुलिस दमन के जरिए किसानों को बिना मुआवजा दिए ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया है ! सरकार और जिला प्रशासन के इस तानाशाही रवैये के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा ने 12 आगामी फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन किया है जिसमें कई गांवों के किसान शामिल होंगे !