देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह के प्रस्तावित आदमकद मुर्ति  के लिए निरंजन केशव प्रिंस ने दिया एक लाख पांच हजार रूपए


जहानाबाद
राजनीतिक , सामाजिक और उद्यम के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके श्री निरंजन केशव प्रिंस जी ने स्थानीय एस.एस.कॉलेज में प्राचार्य प्रो० डॉ० दीपक कुमार से भेंट कर महाविद्यालय में प्रस्तावित बिहार केसरी डॉ० श्री कृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा की स्थापना हेतु एक लाख पांच हजार रुपए की राशि (105000/-)का चेक सौंपा।प्राचार्य ने प्रिंस जी के इस बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रिंस जी का व्यक्तित्व गहरे सामाजिक उत्तरदायित्व बोध से युक्त है। हमारा महाविद्यालय परिवार इनके सदाशयता पूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है। मौके पर मौजूद रहने वालों में पूर्व प्रभारी प्राचार्य  प्रो०.(डा०) कृष्णानन्द ,संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार रॉय , डॉ० अविनाश कुमार, सुबोध कुमार सुमन, अनिल कुमार द्विवेदी, नीरज आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!