देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा गठित टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में, अवैध आरा मीलों पर रोक लगाने का निर्देश

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में वन संरक्षण टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक में पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत आने वाले विषयों की एजेंडावार समीक्षा की गई एवं निदेश जारी किए गए सहायक वन संरक्षक ,वन प्रमंडल ,गया ,श्रीमती शुभलक्ष्मी ज्योति के द्वारा अवगत कराया गया कि जिला में 12 निबंधित आरा मील हैं। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की निरंतर इनकी जांच करें एवं निबंधित मीलों के अलावा यदि अन्य मिल भी संचालित है तो उन्हें सील करे। आज के इस बैठक में वन प्रमंडल से जुड़े पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।