श्री राम मंदिर उद्घाटन के प्रथम वर्षगांठ पर सम्मानित किए गए जहानाबाद अरवल के कारसेवक।

*धार्मिक स्वतंत्रता सेनानी संघ जहानाबाद की ओर से किया गया था आयोजन*
जहानाबाद
श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह के प्रथम वर्षगांठ पर आज दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या आंदोलन से जुड़े लोगो को सम्मानित किया गया ।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव के आवास पर कारसेवक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता जिले के वयोवृद्ध कारसेवक मुंशी प्रसाद निषाद ने किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या आंदोलन से जुड़े धार्मिक स्वतंत्रता सेनानी संघ की ओर से किया गया था कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध गायिका सावित्री सुमन के राम भजन से किया गया ,इस अवसर पर कवि विश्वजीत अलबेला ,डा रविशंकर शर्मा ने राम के भजन का कविता पाठ किया । इस अवसर पर दीप भी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में वैसे सभी लोगों को सम्मानित किया गया जिनके अभिभावक अब इस दुनिया में नहीं रहे, जो अयोध्या के आंदोलन में काफी सक्रियता रखा था, साथ हैं वैसे आंदोलनकारी को भी सम्मानित किया गया, जो अभी वर्तमान में सक्रिय रूप से अपना सामाजिक योगदान दे रहे हैं । सम्मानित होने वाले लोगों में स्व शिव कुमार पांडेय के पोता रवि शेखर तथा पुत्र राहुल पांडेय, कुर्था के निवासी रामनरेश तिवारी के पुत्र अमरेश कुमार वर्तमान में राष्ट्रीय सहारा सहारा के प्रभारी मानिकपुर के लोकप्रिय नेता लाला प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार मानिकपुर ठाकुरवारी के स्व मैथिली शरण मिश्रा के पुत्र शरद मिश्रा कुर्था के प्रेम कुमार ,जयप्रकाश सिंह राणा नगर के साथ स्वर्गीय वामेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र प्रियरंजन कुमार अधिवक्ता , कृष्ण मुरारी जी के पुत्र संजय कुमार, राम अनुग्रह प्रसाद पाठक टोली, गोविंद कुमार पचमहल्ला , राजेश पेंटर मलहचक , अतुल आनंद ठाकुरबारी शैलेश कुमार वार्ड पार्षद , सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्राचार्य नगर कार्यवाह रह चुके नरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ सुनील जी ,ओंकार नाथ केसरी रामेश्वर प्रसाद ,संदीप गुप्ता, शैलेश कुमार ,रामेश्वर प्रसाद, अमर कुमार ,जयप्रकाश नारायण जी के पुत्र दीपक , डा सचिन भारती , राजीव पाठक नीभा अस्पताल , अमर कुमार, दिलीप कुमार ,राजू केसरी ,अमित मिश्रा संजय कुमार शर्मा रितेश कुमार पत्रकार ,मनोहर सिंह को भी सम्मानित किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता सेनानी संघ के संरक्षक अजीत शर्मा तथा महामंत्री रंजीत रंजन ने बताया कि इस अवसर पर आज हम लोगों ने निर्णय लिया है कि अरवल तथा जहानाबाद के सभी गांव में जाकर 1994 के पूर्व सक्रिय कार्य करता हूं को सम्मानित करेंगे जो जीवित रहेंगे उन्हें करेंगे नहीं रहने पर उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे ताकि उन्हें यह लगे कि हमारे परिजन द्वारा सामाजिक तथा धार्मिक क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, उसका आज फल मिल रहा है । समाज में हमें सम्मानित किया जा रहा है ।इस अवसर पर शिक्षाविद राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉ एस के सुनील भी उपस्थित थे कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन धार्मिक स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने किया।
