देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हम पार्टी का विस्तार आंध्र प्रदेश में, दक्षिण भारत का दलित, पिछङा तथा अल्पसंख्यक समाज अपने आप को असहाय ना समझे।- राजेश

गया
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर का विस्तार दक्षिण भारत में तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के कडपा शहर में हम पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस क्रार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इस सभा को संबोधित करते हुए पाण्डेय ने कहा कि हम पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यकारणी की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि नागपुर के दीक्षाभूमि स्टैचू ऑफ यूनिटी के तर्ज पर भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाय। जिससे बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धजली एवं दलीत समाज का सम्मान माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण भारत का दलीत, पिछङा तथा अल्पसंख्यक समाज अपने आप को असहाय ना समझे। जीतन राम मांझी एवं डाॅ संतोष कुमार सुमन आप को कभी गिरने नहीं देगें वो आपके हाथ थामने को सदैव खङा हैं। हमरे पार्टक का नारा है सबका ईरादा नेक हो भारत के गरीबों एक हो । हमारी पार्टी जाती धर्म की नही बल्की गरीबों के उत्थान पर केन्द्रीत है।
उन्होने यह भी कहा कि किसी भी समाज के उत्थान का रास्ता सत्ता के गलियारे से हो कर गुजरती है। सत्ता में जिस की अधिक भागिदारी होगी उसका अधिक विकास होगे ही। इस कर्यक्रम का आयोजन माटिका रिजर्वेशन पोराटा समिति के द्वारा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता देशारी सुवर्णा राजू ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!