देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

श्रीकृष्ण गौशाला में अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में हुआ बैठक,राईस मिल संचालक तथा पैक्स अध्यक्ष से  किया सहयोग के लिए किया आग्रह


जहानाबाद
आज दिनांक 1 मार्च 2025 दिन शनिवार को गौरक्षणी स्थित श्री कृष्ण गौशाला के कार्यालय में जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं राइस मिल संचालकों की बैठक आयोजित की गई आज की बैठक की अध्यक्षता श्री कृष्ण गौशाला के पदेन अध्यक्ष (अनुमंडल पदाधिकारी) श्री राजीव रंजन ने की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित राइस मिल संचालकों एवं पैक्स अध्यक्षों से आग्रह किया कि गौ – रक्षा में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें एवं गौशाला की सदस्यता ग्रहण कर ग्रामीण स्तर पर गौ रक्षा हेतु जन जागरूकता का कार्य कर नेवारी भूसा का सहयोग प्रदान करें। अनुमंडल पदाधिकारी के इस आवाहन पर 15 पैक्स अध्यक्षों ने सदस्यता स्वीकार कर भरपूर सहयोग का भरोसा दिया गौशाला के सचिव प्रकाश कुमार ने उपस्थित जन सेवकों को पूर्व में किए गए सहयोग के लिए विभिन्न उद्योगपतियों एवं राजनेताओं एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के प्रति अपना आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला के उपाध्यक्ष श्री मयंक मौलेश्वर कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद सदस्य जयप्रकाश चंद्रवंशी  समाजसेवी सोहन प्रसाद उर्फ ककू प्रबंधक धनेश्वर शर्मा सहित दर्जनों राइस मिल संचालक एवं पैक्स अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देश के जाने-माने उद्योगपति एल्केम लैबोरेट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय संप्रदा बाबू के पुत्र कैचेट फार्मा के डायरेक्टर श्री सतीश सिंह के द्वारा नए सेड का निर्माण एवं पुराने शेडो की मरम्मती का कार्य गर्मी आने से पहले तक करा लेने का भरोसा दिलाया गया।
राज्य सरकार के द्वारा अनुदान मे मिले राशि से दुधारू  गायों की खरीदारी की भी सहमती बनी जिससे कि गौशाला की आमदनी में वृद्धि हो सके अंत में गौशाला के सचिव प्रकाश कुमार के द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का आभार प्रकट किया गया एवं सभी से आवाहन किया गया की सभी जनप्रतिनिधि  समाजसेवी मिलकर गौशाला के उत्थान के लिए आगे आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!