देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद तथा आंगनबाड़ी केंद्र, ऊंटा का औचक निरीक्षण : जिला पदाधिकारी”


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आज जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद तथा आंगनबाड़ी केंद्र, ऊंटा केन्द्र संख्या 138 का औचक निरीक्षण किया गया।
         आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद के औचक निरीक्षण के क्रम में पाया गया उपस्थित पंजी में बच्चों की संख्या एवं प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिवेदित मध्याह्न भोजन योजना में लगभग 100 से अधिक अंतर पाया गया, जिसे अत्यंत खेद व्यक्त किया गया। निरीक्षण में मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार तैयार था, परन्तु भोजन में सोयाबीन की कमी पाई गई। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाया गया।
        निरीक्षण में शौचालय की स्थिति अत्यंत ही खराब पाई गई, जो उपयोग लायक नहीं थी, जिसे अविलंब ठीक उपयोगी बनाने का निर्देश प्रध्यापक को दिया गया। निरीक्षण में प्राध्यापक द्वारा बताया गया कि तीन शिक्षक अवकाश पर हैं, शेष द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय का मैदान में लगभग 6 फीट गढ्ढा है, जो खेद का विषय है, इससे बच्चों की घिरने की भी संभावना है, जिसे अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय के किचन का शेड में साफ सफाई का अभाव पाया गया, जिसे भी साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण करते हुए प्राध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
    जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, ऊंटा केन्द्र संख्या 138 के निरीक्षण में पाया गया कि आंगनबाड़ी में बच्चे अंधेरे कमरे में बैठे हुए थे, जिसमें ना तो बिजली की रोशनी और ना ही पंखा का कनेक्शन था, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ही हानिकारक है। निरीक्षण में स्टॉक पंजी का जांच किया गया, जो नियमित रूप से संधारित नहीं पाया गया, जो अत्यंत ही खेद का विषय है।
       आंगनबाड़ी केंद्र पर भी शौचालय की स्थिति दैनिक पाया गया, जो खेद का विषय। कमरें में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के अध्ययन सामग्री तथा खेल सामग्री संतोषजनक नहीं था, जिसके लिए भी असंतोष व्यक्त किया गया, जिसके लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस को स्पष्टीकरण करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!