ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का किया गया आयोजन


*..*.
*ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बनाया एक से बढ़कर एक मॉडल एवं व्यंजन : डीईओ रश्मि रेखा…*
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पल्या मोड मखदुमपुर में साइंस एग्जिबिशन एंड फूड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाए तो वहीं एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर कार्यक्रम में भाग लिया । विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी रश्मि रेखा, ब्रिलिएंट एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक निर्मला शर्मा,ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर के चेयरमैन संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिसके बाद डीईओ,स्कूल निदेशक,स्कूल चेयरमैन संतोष शर्मा सहित आए हुए तमाम अभिभावक एवं बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा व्यंजन का आनंद लेने का काम किया । जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कई बच्चों के आग्रह पर कई तरह के व्यंजन का आनंद लेने का काम किया । इस मौके पर डीईओ ने कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के बच्चों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई । आज मैं जब विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो यह महसूस हुआ कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रही है,जिसके फल स्वरुप ही आज एक से बढ़कर एक मॉडल बच्चों ने बनाने का काम किया और बच्चों के द्वारा बनाई गई व्यंजन भी काफी स्वादिष्ट थे । इस मौके पर ब्रिलिएंट एजुकेशनल ग्रुप के निर्देशक निर्मला शर्मा ने कहा कि बच्चों को शुरुआती दिनों से बेहतर संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच तथा खान-पान एवं स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान देना अति आवश्यक होता है । जिसे ध्यान में रखते हुए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर में साइंस एग्जीबिशन सह फूड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों ने विज्ञान के 50 से अधिक मॉडल बनाकर युवा वैज्ञानिक के तौर पर अपने ज्ञान को प्रदर्शित किया तो वहीं 20 से अधिक व्यंजन स्टॉल लगाकर एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाने का काम किया । इस मौके पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर के चेयरमैन संतोष शर्मा ने कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल निरंतर साइंस एग्जिबिशन एंड फूड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है इस साल भी कई विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । आज के विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक बार फिर से हमारी उम्मीद पर खड़ा उतरते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए जिसे देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खुशी व्यक्त किया । हम जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल आगमन के लिए धन्यवाद देते हैं एवं विश्वास दिलाना चाहते हैं कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में बेहतर संस्कार के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरा परिवार निरंतर कार्य करेगी । जिन बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया था उन सभी बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

