जहानाबाद ( होरिलगंज) के राजीव कुमार चन्द्रवंशी को वित्तमंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित


जहानाबाद:
भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (SPMCIL) की इकाई भारत सरकार टकसाल, कोलकाता में कार्यरत जहानाबाद जिला के होरिलगंज मोहल्ला निवासी एवं श्री राजू चंद्रवंशी के पुत्र श्री राजीव कुमार चंद्रवंशी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार की माननीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान दिनांक 9 जून 2025 को नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, टॉवर-G में SPMCIL के नवीन निगम कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। समारोह की शुरुआत माननीय वित्तमंत्री द्वारा निगम कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर की गई। इसके पश्चात उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण एवं कर्मठता के लिए श्री राजीव कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
श्री राजीव कुमार चंद्रवंशी की इस उपलब्धि से न केवल कोलकाता टकसाल, बल्कि उनके गृह जिला जहानाबाद एवं सम्पूर्ण बिहार को गौरव की अनुभूति हुई है। उनका यह सम्मान इस बात का उदाहरण है कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में सफलता और पहचान हासिल की जा सकती है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
