राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर के पिताजी को दी गई श्रद्धांजलि

जहानाबाद
जहानाबाद राजद के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं परशुरामपुर मिल्की निवासी *महेश ठाकुर* (जिला अध्यक्ष नाई संघ) के पूज्य पिताजी स्व.यदुनंदन ठाकुर जी की लंबी आयु के कारण निधन हो गया, जिनका पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. यदुनंदन ठाकुर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने इनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी, विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, जिला परिषद अध्यक्षा रानी कुमारी, पूर्व विधायक सूबेदार दास, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, जिला प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव,जिला महासचिव विनोद यादव, एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक ),जिला सचिव रामजीवन पासवान, उपाध्यक्ष राजकुमार निराला, कर्मचारी महासंघ गोप गुट के नेता सत्येंद्र कुमार (नाजीर), सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव,पार्षद संघ के जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पार्षद अनुज प्रसाद निराला,राजद नेता अनिल कुशवाहा, ठाकुर, बैकुंठ यादव, रंजीत पासवान ,पत्रकार नवीन कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य लोग।