देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर मेधा प्रतियोगिता का आयोजन


जहानाबाद
अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) जहानाबाद के सौजन्य से पिछले वर्ष 2024 से पूरे जिला के नाई समाज के छात्र एवं छात्राओं को वर्ग 8 से वर्ग 12वीं  तक का भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर मेधा प्रतियोगिता का आयोजन की परंपरा शुरुआत हुई है ,पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को प्रथम पाली में वर्ग 8 वा का एवं दुसरे पाली में वर्ग 9 वा का परीक्षा हुई 27 जनवरी 2025 को वर्ग 10 वा एवं वर्ग 11 वा की परीक्षा होगी और 28 जनवरी 2025 को 12 वा की परीक्षा ली जाएगी वर्ग 8 वा से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं को तीन श्रेणी में परिणाम घोषित की जाएगी प्रथम श्रेणी ,  द्वितीय श्रेणि एवं तृतीय श्रेणी,। पांचो वर्ग के प्रथम श्रेणी लाने वाले द्वितीय श्रेणी लाने वाले एवं तृतीय श्रेणी लाने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी 8 फरवरी 2025 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वींo जयंती के अवसर पर आए हुए गणमाण्य लोगों के द्वारा पुरस्कार देकर के प्रोत्साहित किया जाएगा । यह परीक्षा बिल्कुल ही निशुल्क है।  यह प्रतियोगिता परीक्षा सिर्फ नाई समाज के बच्चों को  प्रोत्साहन के लिए ली जाती है। इसमें किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं ली जाती है हमारे संगठन के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी का मुख्य भूमिका रहता है और यह परीक्षा लेने की जिम्मेबारी जो हमारे समाज के शैक्षणिक  संस्थानों से जो जुड़े हुए हैं उन्हीं को दी गई है। नाई समाज के बच्चे शैक्षणिक रूप से काफी कमजोर है। उसी को मजबूत करने के लिए यह परंपरा की शुरुआत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!