देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कोटा के फैकल्टी मानस इंटरनेशनल के बच्चों को बनाएंगे डॉक्टर और इंजीनियर -डॉ अरुण


जहानाबाद
दसवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आयोजित करियर वर्कशॉप को सम्बोधित करते हुए मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ पब्लिक स्कूल्स के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा  ने बताया कि जहानाबाद से मेधा पलायन को रोकने के लिए प्लस टू की समुचित तैयारी के साथ साथ इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कोटा के नामी गिरामी फैकल्टी द्वारा किफायती दर पर विद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराया जायेगा.
*स्मार्ट क्लासेज में कोटा के फैकल्टी लाइव डाउट सेशन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम को न कि बच्चे बल्कि अभिभावकों के लिए भी बेहद उपयोगी बताया. उनके अनुसार कोटा में होने वाले खर्च की राशि के दसवें भाग में ही अच्छी पढ़ाई,घर का भोजन, सुरक्षा और समय की बचत के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक और कोटा के फैकल्टी का संयुक्त मार्गदर्शन का लाभ बच्चे ले पाएंगे.
वर्कशॉप में कोटा के एक्स्ट्रा मार्क्स की टीम यश त्रिपाठी आईआईटी कानपुर, डॉ कीर्ति मिश्रा ने बच्चों के मार्गदर्शन करते हुए बताया कि प्रीबोर्ड के तुरत बाद बोर्ड की परीक्षा के लिए बचे समय में कोटा के फैकल्टी अच्छे मार्क्स लाने के लिए कैप्सूल कोर्सेज शुरू करेंगे.
मौके पर विद्यालय प्रशासन की तरफ से मृत्युंजय कुमार, रणधीर कुमार के साथ साथ वरीय शिक्षक उमाकांत शर्मा,अमित कुमार एवं उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, रोशन कुमार आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!