हम पार्टी के जहानाबाद विधान सभा सम्मेलन में आज शकूराबाद में भाग लेगे जीतनराम मांझी

*ज्ञात हो राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षाविद डा एस के सुनील तथा पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव शामिल होगे हम पार्टी में*
जहानाबाद:—सदर प्रखंड क्षेत्र के आईटीआई वसंतपुर शकूराबाद पेट्रोल पंप के समीप हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) पार्टी का विधानसभा सम्मेलन सह मिलन समारोह कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।इस दौरान हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ( से) पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंपी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, दल के सभी चार विधायक सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कई बड़े नेताओं का आगमन आईटीआई बसंतपुर शकूराबाद पेट्रोल पंप के समीप होने जा रहा है। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में हम पार्टी में लोग शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पंपी शर्मा ने बताया कि जहानाबाद में हमारी पार्टी के सदस्यों की संख्या काफी कम है। मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान चलाकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना हमारे दल का प्रमुख उद्देश्य है । उन्होंने बताया कि जहानाबाद विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन और हम पार्टी में समन्वय बनती है तो हमारी पार्टी जहानाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने को तैयार रहेगी। उसी की तैयारी में हम लोग लगे हुए हैं। वहीं प्रेस वार्ता के माध्यम से पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर मांझी ने आम जनों को आह्वान किया कि 15 जनवरी को वसंतपुर आइटीआइ के समीप एवं 19 जनवरी को जहानाबाद के गांधी मैदान में भारी से भारी संख्या में पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के भाषण को सुने।इस मौके पर पार्टी के सदस्यता लेने वाले शिक्षाविद डा एस के सुनील, पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, हम सेकुलर के नागेश्वर मांझी, राजाराम मांझी पूर्व मुखिया ,महेंद्र मांझी, जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास शर्मा रतनी प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

