विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर आयोजित किया कई कार्यक्रम

जहानाबाद
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जहानाबाद जिले की विभिन्न इकाइयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। हुलासगंज नगर इकाई द्वारा आयोजित “स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता” विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जो क्षेत्रीय युवाओं की बड़ी सहभागिता को दर्शाता है। प्रतियोगिता में हुलासगंज प्रखंड के सभी छात्रों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया,
हुलासगंज नगर मंत्री आजाद कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रेरित करना और उनमें शिक्षा, चरित्र निर्माण और नेतृत्व के गुणों को विकसित करना था।
काको नगर इकाई द्वारा “विश्व गुरु भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक शुभांकर कुमार और नगर मंत्री अंशुमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के विचारों और भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम ने युवाओं को प्रेरित और जागरूक किया।
जहानाबाद नगर इकाई में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार एवं जिला प्रमुख प्रो पंकज कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके युवाओं के प्रति संदेशों पर चर्चा की।
कर्पूरी छात्रावास में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके विचारों और आदर्शों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंटू कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को स्वामी जी के विचारों को अपने जीवन में लागू करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सह संयोजक सुरजीत कुमार और नगर मंत्री अनिकेत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और युवाओं के लिए उनके संदेशों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नगर मंत्री शशांक शेखर , प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विष्णु शंकर , मिथुन , रोहित , सोनू , परुषोत्तम कुमार , गोपाल जी ,शिवम ,किशन ,प्रेम ,जयप्रकाश , अमन , अंकित आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें