नव नामांकित 106 बच्चों का स्वागत सत्र कार्यक्रम किलकारी गया में

गया।बिहार बाल भवन किलकारी गया में दिन रविवार को समय 2 बजे से नए बच्चों का स्वागत सत्र का आयोजन किया गया है ।जिसमें पिछले माह में जिन बच्चों ने किलकारी में नामांकन करवाया था।! उनका स्वागत सत्र किलकारी के प्रांगण में किया गया है ।! 106 बच्चे एवं उनके साथ उनके अभिभावक इस आयोजन में मौजूद थे।बच्चों को आईडी कार्ड देकर उन्हें चल रहे विद्या से जोड़ा गया विधा के प्रशिक्षक में संगीत से संदीप कुमार सिन्हा एवं दिनेश कुमार , चित्रकला प्रवीण कुमार प्रियंका कुमारी हस्तकला पिंटू कुमार,कंप्यूटर निशि खान, कराटे गोविंद कुमार, मूर्ति कला सुरेंद्र कुमार ,खेल अखिलेश राय,नाटक मनीष कुमार, कत्थक अंजली कुमारी, आदि कई तरह की गतिविधियां निशुल्क सिखाई जाती है। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभवी सिन्हा ने बताया कि यहां बच्चे 8 साल से लेकर 16 साल तक बच्चे निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं! बच्चों के साथ अभिभावक ने किलकारी का भ्रमण किया और यहाँ का वातावरण देखकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए. इसके बाद संगीत विद्या से बच्चों द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गई जो आए हुए अभिभावकों का एवं बच्चों के मन को छू लिया है नाटक विधा के बच्चों ने वृद्धा आश्रम पर आधारित नाटक प्रशिक्षक मनीष कुमार ने तैयार करवाया, जिसे दर्शकों को भाव विभोर कर दिया है ! बच्चों ने कई तरह के गेम खेलें इसके बाद कराटे के बच्चों ने काता और कुमते की प्रस्तुति दी है !इस कार्यक्रम का समापन चंदना मुखर्जी ने किया !
