देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पी०पी० पब्लिक स्कूल की अंशु प्रिया एवं चंदन रहे दसवीं बोर्ड  में संयुक्त जिला टॉपर


जहानाबाद
प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल के शत प्रतिशत छात्र सफल
स्थानीय प्रतिभा नगर अवस्थित प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल, एरोड्राम के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सी.बी.एस.ई की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखा | बताते चलें कि सी.बी.एस.ई की 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा आज कर दी गई है | इस बाबत जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि इस विद्यालय के  12वीं में  दिव्यांशु कुमार ने 93%,अंकुर आनंद ने 90% ,  रुद्र प्रताप 89%,सौम्या सिंह ने 88%, अभिषेक कुमार 87% 15 से अधिक छात्रों ने 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किया । वहीं 10वीं की परीक्षा में विगत कई वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे यहां के छात्रों ने एक बार पुनः अपनी श्रेष्ठता को कायम करते हुए अंशु प्रिया  एवं चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से  96% अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया । साथ हीं ऋषभ प्रिया ने 95%,प्रिंस कुमार ने 95%, अंकित कुमार 95%,सृष्टि मेहता 95%,सिमरन 95%,अमित कुमार 94%,आयुषी कुमारी 94%,ममता रानी ने 94%,शालिनी रंजन 94%,जिया कुमारी न 93%,मुक्ता शर्मा 92% , अल्का सुमन 92%,अंजली कुमारी, 92%,, जबकि कृतिका कुमारी , रौनक कुमार, अमीत कुमार, सम्मी कुमारी, व सत्यजीत सार्थक ने संयुक्त रूप से 91% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के पुराने कीर्तिमान को बरकरार रखा | विद्यालय के 16 छात्रों ने 90% से ज्यादा एवं 64 विद्यार्थियों ने 80% से ज्यादा अंक लाकर इस विद्यालय का मान बढ़ाया है  । उक्त परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए पी०पी० शैक्षणिक  समूह के चेयरमैन डॉ० अभिराम शर्मा ने इस परीक्षा परिणाम का श्रेय छात्रों एवं विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि आपके यह संघर्ष का ही फल है कि इस विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा | डॉ० शर्मा ने सभी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!