देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

12 वी बिहार सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच रोमांचक रहा।

जहानाबाद।

शहीद कैप्टन आशुतोष स्मृति 12 वी बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन संघर्षपूर्ण मुकाबले के साथ लीग मैच समाप्त हुआ । सांध्यकालीन सत्र में क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हुआ। बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए पटना , सीवान , सारण , बेगुसराय , शेखपुरा , नवादा , एसओएस एवं गया की टीम अंतिम आठ में पहुंचे । बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीवान गया से , बेगुसराय एस ओ एस से पटना नवादा से जबकि सारण टीम शेखपुरा से भिड़ेगी। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ द्वारा तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कामेश्वर मध्य विद्यालय वार्ड नंबर 15 घैलाढ, मधेपुरा के खेल मैदान में किया जा रहा है । जिसका उद्घाटन शुक्रवार को अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोमांचक मैच नेशनल रेफरी चंदन कुमार के साथ रेफरी बबलू कुमार , संजीव कुमार , अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य सफलतापूर्वक करा रहे है। इस प्रतियोगिता में चयन करता के रूप में जिला हैंडबॉल संघ, जहानाबाद के सचिव आलोक कुमार के साथ-साथ प्रतियोगिता का संचालन मधेपुरा जिला हैंडबॉल सचिव दीपक कुमार ने किया ।
दूसरे दिन संपन्न हुए मैच में मधेपुरा ने लखीसराय को 9 – 2 से, सीवान ने वैशाली को 12 – 5 से , सारण ने जहानाबाद को 14 – 01 एवं एस ओ एस को 13 – 7 से , औरंगाबाद ने नालंदा को 10 – 6 से , बेगुसराय ने शेखपुरा को 5 – 4 से , एस ओ एस ने पूर्णिया को 10 – 4 से , शेखपुरा ने औरंगाबाद को 3 – 1 से , पटना ने जहानाबाद को 9 – 1 से पराजित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!