मखदुमपुर प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व संपन्न, घाट पर अर्घ देने को उमड़े व्रती

मखदुमपुर ।। शुक्रवार को मखदुमपुर प्रखण्ड के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया, अंतिम दिन व्रतियों ने उदयमान सूर्य को नमन किया । इस दौरान छठ घाट पर अर्घ देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही वही छठी मैया के गीतों से इलाके का माहौल भक्ति में बना रहा ,इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। वही गुरुवार को तीसरे दिन व्रतियों ने नदी तथा तालाब में अस्चलगामी सूर्य को अर्घ दिया, एवं भगवान भास्कर का नमन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में छठ व्रती माथे पर सुप एवं दउरा लेकर छठ घाट पहुंची। इस दौरान छठ व्रतियों के स्वागत के लिए छठ घाटों को पूरी तरीके से सजाकर तैयार किया गया था। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृष्णवंशी शब्द घाट, पलेया सूर्य मंदिर, सुगाँव सूर्य मंदिर, टेहटा सूर्य मंदिर सबदलपुर ,धराउत ,धरनई समेत नदियों ,तालाब एवं अन्य जलस्रोत में व्रतियों ने स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ देकर नमन किया । वही कई छठ घाटों पर रंग बिरंगी रोशनी के साथ कई व्यवस्था किए गए हैं। जहा घाटों पर छठ व्रतियों की अधिक भीड़ देखी गई।



