देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिले में नियमित टीकाकरण के लिए वार्षिक बैठक का किया गया आयोजन ।

टीकाकरण के लक्ष्य को शत – प्रतिशत प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत करनी होगी: सिविल सर्जन जहानाबाद

आज यूनिसेफ के तत्वाधान में एक निजी होटल स्वाद देशी में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ मैनेजर की बैठक का वार्षिक आयोजन किया गया । इसमें जिले में लक्ष्य को 95% प्राप्ति हेतु विचार विमर्श करते हुए सभी पी एच सी के डेटा का समीक्षा किया गया। जिसमें सबसे कम आच्छादन मोदनगंज(ओकरी) एवं रतनी फरीदपुर का दिखाई दिया ।
डी आई ओ डॉ प्रमोद कुमार ने मोदनगंज एवं ओकरी को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा की पहले प्रत्येक सेशन की समीक्षा कर उस सेशन को चिन्हित करें जो लक्ष्य के अनुरूप नहीं है वहां अलग से स्पेशल टीकाकरण सत्र आयोजित कर बच्चों को टीकाकृत करें ।
उससे पहले सभी लोगों का स्वागत यूनिसेफ के एस एम सी संजीत रंजन के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिया गया ।
इस मौके पर एन सी डी ओ , सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ मैनेजर , डीपीएम हेल्थ , डीसीएम, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, एपिडेमियोलॉजीस्ट , डाटा ऑपरेटर तथा यूनिसेफ के सभी बी एम सी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!