महात्मा मनोज कुमार कमल की चौथी पुण्यतिथि पर नवनिर्माण संस्थान द्वारा वृद्धो के बीच बांटे गए वस्त्र

*वृद्धआश्रम में आयोजित सामारोह का शिक्षाविद डॉ अभिराम सिंह ने किया उदघाटन*
कहते हैं कोई यूं ही नहीं याद किया जाता उसके पीछे होती है उस व्यक्तित्व की अलग पहचान और वह थे महात्मा मनोज कुमार कमल जिनकी चौथी पुण्यतिथि पर जहानाबाद मल्हाचक में अवस्थित वृद्ध आश्रम में एक समारोह का आयोजन किया गया और इस समारोह में वृद्ध महिला पुरुषों को वस्त्र दिए गए कार्यक्रम का उद्घाटन पीपीएस एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन जनसुराज के नेता डॉ अभिराम सिंह द्वारा किया गया।।। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा द्वारा किया गया वहीं मंच का संचालन संस्थान के अध्यक्ष पूनम कुमारी द्वारा किया गया इस अवसर पर मगही जगत से एक से बढ़कर एक शख्सियत मौजूद थे मगही कल्याणी के नाम से मशहूर गौतम कुमार एवं कल्याणी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुई साथ ही साथ इस अवसर पर प्रोफेसर उमाशंकर सुमन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक प्रियदर्शी वरिष्ठ कलाकार अजय विश्वकर्मा मगही कलाकार विश्वजीत कुमार अलबेला अरविंद आजन्स सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर महात्मा मनोज कुमार कमल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मां लक्ष्मी का छायाचित्र भेंट किया गया।। इस अवसर पर नवनिर्माण संस्थान की अध्यक्ष पूनम कुमारी एवं सचिव संजय शर्मा ने महात्मा मनोज कुमार कमल को याद करते हुए भावुक हुए और कहा कि जब तक हम लोग जीवित हैं तब तक किसी न किसी रूप में महात्मा मनोज कुमार कमल को याद करते रहेंगे क्योंकि जिस तरह के वह शख्सियत थे उन्हें भूलना आसान नहीं है हमेशा गरीबों लाचारों मजबूरो के प्रति अथाह प्रेम रखने वाले मनोज कुमार कमल का इस दुनिया से जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसे पूरा कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।।। माहौल काफी भावुक था महिला पुरुष वृद्धजन साड़ी और कपड़ा प्राप्त कर काफी खुश एवं प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।।