पांच वर्षों के विकास कार्यों का “रिपोर्ट कार्ड” जारी करेंगे घोसी विधायक

*# 08 अक्टूबर को स्टेडियम मैदान (खपुरा मोड़) घोसी में होगा रिपोर्ट कार्ड का लोकार्पण*
*जहानाबाद
घोसी विधानसभा के विगत पांच वर्षों (2020 – 2025) के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव द्वारा आगामी 08 अक्टूबर को घोसी के खपुरा मोड़ स्थित स्टेडियम मैदान में जारी किया जायगा ! इस रिपोर्ट कार्ड के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव काॅमरेड दीपंकर भट्टाचार्य होंगे ! कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महागठबंधन के नेताओं/कार्यकर्त्ताओं सहित आम-आवाम को आमंत्रित किया जा रहा है !
घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घोसी, हूलासगंज, काको तथा मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में राजद, कांग्रेस वीआईपी तथा सीपीआई, सीपीएम के नेताओं/कार्यकर्त्ताओं सहित आम-आवाम से मिलकर उन्हें आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वान करते हुए कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र की महान जनता ने मुझे अपना बहुमूल्य वोट देकर विधायक बनाया हैं और अब समय आ गया है कि मै विगत पांच वर्षों में जो विकास कार्य किया उसका हिसाब-किताब आपके समक्ष प्रस्तुत करू यह हमारी पार्टी का परंपरा भी रहा है !