देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पी. पी. एम.किड्स स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन

।                                                                 

जहानाबाद
       पी. पी. एम. किड्स स्कूल सर गणेश दत्त नगर राजा बाजार जहानाबाद के प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ *लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पी. पी एम. स्कूल के डायरेक्टर डॉ इंदु कश्यप के कर कमलों द्वारा किया गया*।    
           उन्होंने मां दुर्गा के नौ रूपो में आए नन्हे नन्हे बच्चे को दिल से आशीर्वाद देते हुए कहा कि मैं देवी दुर्गा को राक्षस महिषासुर पर विजय का सम्मान करती हूं,जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। नन्हे नन्हे बच्चे भगवान राम लक्ष्मण, हनुमान  एवं बच्चियों मां दुर्गा के नौ रूपो में बड़े ही मनमोहक दिख रही थी । ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान सचमुच में स्वर्ग से धरती पर उतर आए हैं। इसके बाद सभी बच्चे *जय श्री राम के
नारा* लगाते हुए फेरी लगाए । बच्चों में भक्ति का भाव साफ झलक रहे थे ।    इस कार्यक्रम से यह पता चलता है कि पी पी एम किड्स स्कूल में  शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।जिससे बच्चों में सर्वांगीण विकास हो।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या नीतू कुमारी, जस्सी शर्मा, सुरुचि शर्मा, बीभवरी कुमारी, जयश्री कुमारी, शम्मी कुमारी,मुस्कान कुमारी जीनत की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!