स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं मे नैतिक विकास होता है… श्री अभिराम सिंह।

जहानाबाद
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में स्वतंत्र दल एवं कंपनी के स्काउट- गाइड का दीक्षा संस्कार आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि शिक्षाविद् श्री अभिराम सिंह (पीपीएस एजुकेशन ग्रुप) के अध्यक्ष ने स्काउट- गाइड को स्कार्फ/ बगल प्रदान करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में नैतिक विकास होता है, जिससे यह सभी आने वाले चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं एवं देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी शर्मा ने करते हुए कहा कि विगत वर्ष जो छात्र-छात्राएं (स्काउट – गाइड) से राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें 6 या 13 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित कर उनको, उनके माता-पिता, शिक्षक- शिक्षिका- प्रधानाध्यापक के साथ सम्मानित किया जाएगा तथा जिला स्तर पर शैक्षणिक, प्रशासनिक, सामाजिक गतिविधियों में सहयोग कर रहे हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने बताया कि राज्य मुख्यालय पटना के आदेशानुसार सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में राज्य पुरस्कार 2025 का आयोजन जहानाबाद जिला में होना है, जिसमें जहानाबाद, अरवल, भभुआ जिला से लगभग 100 की संख्या में स्काउट- गाइड के कैडेट्स भाग लेंगे, जिन्हें प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक के विषय की जांच परीक्षण होगा, जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले को राज्य स्तर पर सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं वैज प्रदान किया जाएगा, वही इस शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए भारत स्काउट और गाइड से जुड़े सदस्यों से इन्होंने आग्रह किया।
मौके पर उपस्थित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षा विद डॉक्टर एस के सुनील ने कहा कि स्काउट- गाइड से जुड़कर बच्चों में नैतिक शारीरिक एवं नैष्टिक विकास होता है जो समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी है।श्याम नर्सिंग के संचालक डॉ उज्जवल कुमार, ज्योति सेवा संस्थान के समन्वयक ज्योति मनी, अधिवक्ता साधना शर्मा, शिक्षिका रीमा कुमारी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहयोग करने की स्वीकृति प्रदान किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक संगठन आयुक्त शुभम कुमार, दल नायक गौतम कुमार, कंपनी कमांडर खुशी कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।
धन्यवाद ज्ञापन जिला संगठन आयुक्त अरवल राजेश कुमार ने किया, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।