देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मोदनगंज, मखदुमपुर एवं रतनी-फरीदपुर प्रखंडों में स्वच्छता ही सेवा, मतदाता जागरूकता एवं पोषण माह 2025 के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन


जहानाबाद
जहानाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन-जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

मोदनगंज प्रखंड परिषद परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मोदनगंज द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व है, जिसमें सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।

इसी क्रम में, मोदनगंज प्रखंड के बूथ संख्या – 97 पर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मोदनगंज ने मतदाताओं को मताधिकार से संबंधित जानकारी दी तथा उन्हें आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।



प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी अहम भागीदारी के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।
मखदुमपुर एवं रतनी-फरीदपुर प्रखंडों में भी सेविका एवं सहायिका के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!