देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

रेडक्रॉस में एरेस्टो कम्पनी के एमडी का हुआ स्वागत


जहानाबाद
अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्रा.लि.मुम्बई के मैनेजिंग डायरेक्टर, उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के द्वारा भारतीय रेडक्रॉस  सोसायटी,जहानाबाद को तीन एसी एवं प्रिंटर के साथ एक कम्प्यूटर सेट प्रदान किया गया।रेडक्रॉस भवन पश्चिम गांधी मैदान, जहानाबाद के सभाकक्ष में आयोजित एसी,कम्प्यूटर सेट और प्रिंटर हैंडओवर कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्रा.लि.मुम्बई के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू को सोसायटी के चेयरमैन डाॅ.सत्येंद्र कुमार, वाइस चेयरमैन इबरार अहमद, प्रबंध समिति सदस्य सुनीता कुमारी,डाॅ.गिरिजेश कुमार, निरंजन केशव उर्फ प्रिंस, जे.पी.चन्द्रवंशी द्वारा पुष्पगुच्छ, शाॅल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।तदुपरांत सोसायटी के चेयरमैन व कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ.सत्येंद्र कुमार द्वारा मान्य मुख्य अतिथि एम.डी.उमेश शर्मा समेत तमाम सभाकक्ष में मौजूद अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण हुआ। स्वागत भाषण के दौरान श्री कुमार ने कहा कि भोला बाबू एक व्यक्ति के रूप में बहुत ही सहज,सरल,करुणा,दया,प्रेम,सहयोग की भावना से लबरेज महान शख्सियत हैं।रेडक्रॉस के लिए अबतक उनके द्वारा किया गया कार्य  अतुलनीय है।स्वागत -सम्बोधन के बाद  मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर, अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्रा.लि.मुम्बई श्री उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू द्वारा सोसायटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं सचिव को संयुक्त रूप से एसी,प्रिंटर के साथ कम्प्यूटर हैंडओवर किया गया।सोसायटी के सचिव व कार्यक्रम के संचालक राजकिशोर प्रसाद द्वारा सोसायटी के हित में मांग पत्र पढ़कर  मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने सभाकक्ष में अपने सम्बोधन के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी को ज्यादा – से -ज्यादा जनोपयोगी बनाने में हर संभव मदद करने की घोषणा की।मांग पत्र के तमाम विषयों को उन्होंने स्वीकार किया और शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि सारे मांग जनहित में है और मैं इसे हर हाल में पूरा करूँगा। डेड बाॅडी फ्रीजर, माॅडेल वैक्सीनेशन सेन्टर, रेडक्रॉस कार्यालय कक्ष एवं सभाकक्ष को उन्नत करने,सामग्री भंडारण हेतु भंडारण कक्ष,मोल्डेड शेड एवं एम्बुलेंस की सुविधा बढ़ाने जैसे तमाम मांगों को पूरा करने का वचन दिया।उन्होंने कहा कि मैं रहत मुम्बई  में हूं,पर मेरा ध्यान जहानाबाद के विकास पर केंद्रित रहता है।रेडक्रॉस के लिए काम करना मैं अपना दायित्व समझता हूं।मैं चाहता हूं कि रेडक्रॉस ब्लड बैंक स्थापित करे और इस काम में मैं भरपूर सहयोग प्रदान करूंगा।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मैं जहानाबाद का हूं।मैं चहता हूं कि जहानाबाद का यह रेडक्रॉस सोसायटी,बिहार राज्य के स्तर पर अपना नाम रौशन करे।यहां जो कुछ भी जनहित में किया जाना संभव होगा मैं उस हर कार्य को करूंगा।
         आज के कार्यक्रम में एसी और कम्प्यूटर विथ प्रिंटर का जो सेट  प्रदान किया गया,वह अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के एम.डी भोला बाबू के निर्देश पर सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत अरिसमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराया गया।इस मौके पर बी.बी.एम.महाविद्यालय, ओकरी के प्राचार्य राजकिशोर शर्मा,प्रबंध समिति सदस्य रंजन कुमार,रजनीश कुमार विक्कु,प्रो.रमेश शर्मा,शिक्षक संजय शर्मा,प्रो.अरुण कुमार,सत्यप्रकाश,समाज सेवी टुन्ना जी समेत शताधिक लोग सभाकक्ष में मौजूद रहे।शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक व सोसायटी के प्रबंध समिति सदस्य डाॅ गिरिजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!