अधिवक्ताओं ने रजनीश कुमार एवं सुधीर कुमार की किया स्वागत

।
जहानाबाद अधिवक्ताओं द्वारा भाजपा विधि प्रकोष्ठ का पुनः जिला संयोजक अधिवक्ता रजनीश कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता सुधीर कुमार को बनाए जाने पर विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दोनों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया, और प्रदेश नेतृत्व, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जहानाबाद से प्रदेश विधि प्रकोष्ठ में सुधीर कुमार को स्थान मिला है जो बहुत ही खुशी की बात है, ये अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रदेश को रु व रु कराएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ गुड्डू, पूर्व संयोजक प्रमोद कुमार, बिंदु भूषण प्रसाद, राम बिंदु सिंहा, जगरनाथ मिश्र, अरुण कुमार, शिव चौधरी, विनीता कुमारी, गूंजन कुमारी, शहजाद आमिर, दिलीप कुमार, प्रियरंजन कुमार, विमलेश कुमार, प्रकाश कुमार, शाबीर हुसैन, राधा कृष्ण राकेश, रितेश कुमार, दीपांकर रंजन विक्रम राज सिंह, आशुतोष कुमार सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित होकर पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। संयोजक रजनीश कुमार ने बताया कि प्रधान मंत्री की जन्म दिन के अवसर पर पार्टी ने पंद्रह दिन का सेवा पखवारा दिवस मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में जहानाबाद भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा 27 सितंबर को 1.30 बजे संघ भवन में निःशुल्क विधि परामर्श का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फौजदारी एवं दीवानी मामलों का, अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क जानकारी दी जाएगी। सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मैं यहां की समस्या को प्रदेश में रखने का काम करूंगा।