देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विधानसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


जहानाबाद
प्रखंड कार्यालय, जहानाबाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक पदाधिकारी, 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र श्री अनिल मिस्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं बी.एल.ओ. उपस्थित रहे।

बैठक में मतदाता सूची, अभिलेख संधारण, 80+ वोटर सूची तथा  (Assured Minimum Facilities – AMF) से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी बी.एल.ओ. को समय पर अभिलेख संधारण करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, सभी से 80+ वोटर की जांच एवं सूची शीघ्र उपलब्ध कराने तथा सभी मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण रही, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन सतर्कता और पारदर्शिता से करने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!