दुर्गा पूजा समन्वय समिति के सदस्यो ने जिला पदाधिकारी को पुजा के दौरान होने वाले समस्या से कराया अवगत

जहानाबाद
आगामी दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर आज दुर्गा पूजा समन्वय समिति ने जहानाबाद जिलाधिकारी महोदया को विभिन्न समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया। सहमति से लिए गए निर्णयों से अवगत कराते हुए कहा गया कि विसर्जन का परम्परागत रूट ही मान्य रहेगा और सभी प्रतिमाओं का विसर्जन दक्षिणी के कृत्रिम तालाब के स्वच्छ जल में किया जाएगा।पूरे नगर परिषद क्षेत्र की साफ सफाई, मुख्य गली व सड़कों में आवश्यकतानुसार मरम्मत व ढलाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व बिजली की समस्याओं से सम्बंधित अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।
सभी 28 पूजा समितियां अपने अपने क्षेत्र में भव्य रूप से पंडाल व आकर्षक लाइटिंग के साथ माता जगदम्बा की दिव्य प्रतिमा स्थापित करेगी।
2016-2018 के बीच महिलाओं के साथ हुई ब्लेडमारी और 2019 के विसर्जन यात्रा पर हुई पथ्थरबाजी के सम्बंध में भी चर्चा हुई और आग्रह किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखा जाय ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाए। पूजा समिति ने 2019 के बाद से लगातार दुर्गा पूजा व सभी त्योहारों में मिल रही अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया, जिलाधिकारी ने सभी दुर्गा पूजा पंडाल व मार्गों में CCTv कैमरा व ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए हैं साथ ही मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की भी बात कही है।
मुख्य मेला क्षेत्र ठाकुरबाड़ी वन वे रहेगा जिसमें बड़ी देवी जी के सभी दर्शनार्थी अंबेडकर नगर होकर महिला थाना रोड में मेला से बाहर निकल सकेंगे।
विसर्जन मार्ग में बडी देवी जी का दर्शन पूजन हर घर के सामने इस बार नहीं हो सकेगा उसके लिए मार्ग में कुछ स्थल निश्चित किये गए हैं जहाँ बड़ी देवी का रथ कुछ समय के लिए रोका जाएगा और श्रद्धालु घर से जाकर वहीं विदाई पूजन कर सकेंगे।
नवरात्र में मांस मछली के बिक्री पर पूर्णतः रोक रहेगा जिसका प्रचार गाड़ी नगर परिषद की ओर से घुमाया जाएगा।
सभी मास्क लाइट दुरुस्त किये जायेंगे व खुले नालियों को ढक्कन से बन्द किया जाएगा।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर संयोजक मुकेश भारद्वाज सचिव विजय सत्कार, महासचिव संतोष चंद्रवंशी उपाध्यक्ष रिजु साहू भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, रामकुमार जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।