प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के कई लाभुक अब तक है लाभ से वंचित

लाभुकों ने कहा बड़ी उम्मीद थी लेकिन अब उम्मीद पर फिर रहा पानी
रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कई लाभुक अब तक लाभ से वंचित है जब भारत के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी तब विभिन्न जाति धर्म के लोग जो कम पूंजी में व्यवसाय कर रहे थे उन्हें यह उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री के इस योजनाओं का लाभ हम लोगों को मिलेगा लेकिन विगत 2024 में मार्च महीने में लाभुकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का सर्टिफिकेट परिचय पत्र समेत विभिन्न कागजात पोस्ट ऑफिस के माध्यम से तो भेज दी गई हालांकि कई लाभुक ट्रेनिंग भी कर चुके हैं लेकिन अब तक कई लाभुकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ नहीं मिल सका जिसके वजह से उन लोगों के उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है इस संबंध में अरवल जिले के कुर्था निवासी सुजीत कुमार सोनी, रंजय कुमार श्रीकांत कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि हम लोगों ने भी प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना को लेकर ऑनलाइन अप्लाई किया था जिसके बाद हम लोगों को सर्टिफिकेट परिचय पत्र समेत विभिन्न कागजात मिल गए हालांकि कई लोगों ने तो विभिन्न व्यवसायों की ट्रेनिंग भी प्राप्त कर ली लेकिन अब तक उन लोगों को राशि का लाभ नहीं मिल सका वही सुजीत कुमार सोनी ने बताया कि हम लोगों को तो ट्रेनिंग भी नहीं कराया गया है जबकि वर्ष 2024 के मार्च महीने में हम लोगों के घर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के सर्टिफिकेट भेज दी गई थी