देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद की छात्राओं ने मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 में पाया प्रमंडलीय स्तर पर तीसरा स्थान


जहानाबाद
डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय बालिका विद्यालय, दक्षिणी, काको की कक्षा 8 की छात्राएं – सरिता कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी ने मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के प्रमंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता, श्री ब्रजेश कुमार ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जहानाबाद जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वे भी अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर सकें।

यह आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) द्वारा राज्य के स्कूली छात्रों में मित्रवत प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने और उन्हें राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेलों तक की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!