देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मोदनगंज प्रखंड में महिला केंद्रित योजनाओं पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन


जहानाबाद
आज दिनांक 6 सितम्बर, 2025 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के अंतर्गत मोदनगंज प्रखंड के चरुई आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी ने की। इस दौरान प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीसीपीएनडीटी एक्ट, डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, प्रधानमंत्री  मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY), घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून, महिला हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गई। जानकारी प्रदान करने का कार्य मिशन शक्ति हब के जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार एवं केस वर्कर अंजुषा कुमारी द्वारा किया गया।

इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी ने महवारी स्वच्छता पर विशेष चर्चा की और उपस्थित लाभार्थियों के बीच महवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कॉर्डिनेटर अविनाश कुमार गुप्ता, महिला प्रवेक्षिका कुमारी किरण, सेविका एवं सहायिका सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!