देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

21वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए माता मुलुकरानी देवी।



मोदनगंज (जहानाबाद) – प्रखंड क्षेत्र के बीबीएम कॉलेज ओकरी में महाविद्यालय के संस्थापिका माता मुलुकरानी देवी की 21वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर मनाई गई। समारोह की शुरुआत माता मुलुकरानी देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर  एवं दीप प्रज्वलित कर  किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार ने किया। समझ में मंच संचालन डॉ रमेश कुमार ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राज किशोर शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया  समारोह  में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आरके वर्मा उपस्थित हुए उन्होंने माता मुलुकरानी देवी के बारे में बोलते हुए कहा माता मुलुकरानी देवी अपने दोनों पुत्रों महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र एवं भोला बाबू  को कहकर इस महाविद्यालय की स्थापना करवाई ताकि इस इलाके के शोषित वंचित के बीच शिक्षा का प्रचार प्रसार हो खासकर बच्चियों के बीच जो शहर में जाकर शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस महाविद्यालय की स्थापना से उनके बीच शिक्षा का प्रचार प्रसार हुआ। वही समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी डॉ संजीव श्याम सिंह ने माता मुलुकरानी देवी को गरीबों का सच्चा  हितैषी बताया। समारोह मे महाविद्यालय के बच्चियों ने स्वागत गान गाकर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर मंच पर देश के पूर्व उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तेल चित्र रखकर उस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को महाविद्यालय के सचिव एवं प्रचार्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह को डॉ वीरेंद्र कुमार डॉ अरुण आदि लोगों में संबोधित किया। इस मौके पर  महाविद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार समाजसेवी कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश कुमार, अनिल कुमार, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। समारोह का समापन प्रचार्य डॉ राजकिशोर शर्मा के धन्यबाद ज्ञापन से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!