पी ०पी० एम स्कूल जहानाबाद में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने दिखाया गुरुओं के प्रति सम्मान

जहानाबाद
5 सितंबर 2025 पीपीएम स्कूल वेंकटेश्वर नगर राजा बाजार जहानाबाद में छात्र /छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया ।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ एस के सुनील ने बच्चों को द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा के प्रति जागृत करते हुए उनको अपना आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर स्कूल की निदेशिका लोजपा महिला उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और योगदान को याद किया। उन्होंने ने कहा कि गुरु जीवन में मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत होते हैं। जीवन में एक गुरु का होना कितना महत्वपूर्ण है इस बात को बताते हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने अपने शिक्षकों के मधुर गीत तथा भाषण से शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यालय का प्रांगण छात्रों की खुशियों और उत्साह से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में शिक्षक नंदकिशोर शर्मा ,मनोज कुमार पाठक, आकाश कुमार, जयप्रकाश कुमार ,अभिमन्यु कुमार, यशवर्धन कुमार , मिथिलेश पाठक, सोनल कुमार , विवेक कुमार, शिक्षिका नम्रता कुमारी, खुशी कुमारी , प्रिया, स्मिता कुमारी, जाह्नवी, पुष्पलता उपस्थित रहे।
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह में छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया।
