देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राखी सिर्फ एक धागा नहीं बल्कि भाई बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है: इंदु कश्यप



जहानाबाद:- रक्षाबंधन सिर्फ परंपरागत त्यौहार नही बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का महापर्व है। राखी का धागा भाई के लिए रक्षा सूत्र का रूप होता है जिसमें बहन अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना करती है। उक्त बातें बताते हुए लोजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. इंदु कश्यप ने लोगों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को पार्टी कार्यालय में जाकर राखी बांधा। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए बिहार के जनता के लिए उन्हें उम्मीद का किरण बताया। उन्होंने कहा कि आज राज्य के युवा, महिला,किसान, मजदूर सभी लोग चिराग जी से उम्मीद लगाए बैठे हैं ऐसे में हम बहनों ने उनके यशस्वी होने का कामना किया है। इस दौरान लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के उम्मीदों पर मैं हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। रक्षाबंधन पर चिराग पासवान के दोनों हाथों में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने दर्जनों राखियां बांधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!