हुलासगंज प्रखंड के बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित

हुलासगंज (जहानाबाद)
आज बीस सूत्री प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय देव एवं दिलीप कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार उर्फ टुन्नू जी के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम का अध्यक्षता संजय विश्वकर्मा ने किया। मंच संचालन विश सूत्री उपाध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया । इस उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला विश्व सूत्री उपाध्यक्ष ने कहे की आम जनता के कार्य करने के लिए विश सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। सभी पदाधिकारी से समन्वय में बनाते हुए सभी विभागों में सभी जनता का कार्य करने के लिए सभी विश्व सूत्री सदस्यों को निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम में बीस सूत्री सदस्य परमात्मा शर्मा श्रीकांत शर्मा ,हरेंद्र शर्मा, भीमसेन प्रसाद, मुकुल प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश प्रसाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य ज्योति मणि जी प्रखंड अंचल अधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।

