एनडीए की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध से जनता बेहाल : अभिषेक रंजन उर्फ सोनु राधे

बिहार में 20 वर्षों से सत्ताधीश एनडीए गठबंधन अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो लेकिन वास्तविकता इससे इतर है । जहानाबाद जिला परिषद सदस्य सह युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन उर्फ सोनु राधे ने इन दावों की पोल खोलते हुए कहा कि इस मोदी – नीतीश की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, घूसखोरी, चोरी, डकैती , हत्या एवं बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के मामले में विगत कई वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज प्रदेश के किसी भी सरकारी विभागों में बगैर चढ़ावा के कोई भी काम करवाना नामुमकिन है जिससे आम जनमानस, गरीब, किसान, मजदुर सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। सोनु राधे ने यह भी कहा कि आजकल राज्य में डीके टैक्स नामक एक नया टैक्स का प्रचलन शुरू हो चुका है जिसके सौजन्य से प्रदेश के सभी प्रखंड, थाना और अनुमंडल या किसी भी अन्य दफ्तरों में भी भ्रष्टाचार का कोई पैमाना ही नहीं है । आम जनमानस को लूटा जा रहा है, इस भ्रष्टाचार का संरक्षक सीधा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री कार्यालय है। उन्होंने ये भी कहा कि लूटपाट,हत्या एवं अन्य जघन्य अपराध को नियंत्रण करने में भी यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एनडीए के शीर्ष नेता सिर्फ चुनावी मौसम में हवा हवाई बातें करने और जुमला परोसने में व्यस्त हैं।
